कुलपहाड़: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन की मजबूती और एआई पर हुई चर्चा
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक एवं एआई कार्यशाला रविवार को महोबकंठ स्थित अमर गार्डन में जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं और आधुनिक पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर चर्चा की गई।