सुसनेर: सुसनेर पहुंचे BJP के लोकसभा चुनाव के प्रभारी विकास वीरानी ने की प्रेस वार्ता, लाभार्थी संपर्क अभियान की दी जानकारी
लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने राजगढ़ सीट से रोडमल नागर को अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते आज सोमवार को सुसनेर पहुंचे लोकसभा प्रभारी विकास वीरानी ने BJP के चुनावी कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित कर लाभार्थी संपर्क अभियान की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि देश भर में 80 करोड़ हितग्राहियों से संपर्क की योजना भाजपा ने तैयार की है।