सुसनेर: नगर की सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर सुसनेर थाने में पुलिस प्रशासन ने आयोजित किया जन संवाद कार्यक्रम
ट्रेफिक व्यवस्था, अतिक्रमण व नगर की सुरक्षा व शांति व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन के द्वारा आज रविवार की दोपहर में 1 बजे पुलिस थाने में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें SDM मिलिंद ढोके, TI अनिल कुमार मालवीय, बिजली कम्पनी के एई सतीश जाटव, CMO ओपी नागर ने आमजन की जनहित की समस्याओं को सुनकर उन्हें हल करने हेतु योजना की।