सुसनेर: BJP ने रोडमल नागर को बनाया राजगढ़ लोक सभा सीट का उम्मीदवार, सुसनेर में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
राजगढ़ लोकसभा सीट से BJP ने अपने प्रत्याशी के तौर पर रोडमल नागर की घोषणा कर उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया है, इसके चलते बीती देर रात्रि में सुसनेर में भाजपाइयों द्वारा आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। राजगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिये पार्टी द्वारा रोडमल नागर के नाम की तीसरी बार घोषणा की गई है। विगत 2 बार से रोडमल नागर इस सीट से लोकसभा का चुनाव जीतते आए है।