बिंदकी: घरहीखेड़ा के दंगल में देश के कोने-कोने से आए पहलवानों ने अपने ताकत और दांव-पेंच का किया सुंदर प्रदर्शन, बटोरी तालियां
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के घरही खेड़ा गांव में मंगलवार को दिन में करीब 2:00 बजे से एक दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश ही नहीं देश के कोने-कोने से आए तमाम पहलवानों ने अपने ताकत और दांव पेंच का सुंदर प्रदर्शन किया और खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर सपा नेता दयालू गुप्ता, धर्मपाल सिंह पटेल तथा बसपा नेता अनिल तिवारी सहित तमाम लोग रहे।