जखनिया: पकड़ा गया हथियारों का बड़ा जखीरा, 38 अवैध हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, MP से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा
गाजीपुर में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। स्वाट टीम और कोतवाली गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर बिहार में सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे अवैध हथियारों के जखीरे के साथ तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।