सिराथू: धर्मगुरुओं के साथ उपजिलाधिकारी ने कड़ा धाम थाने में की अहम बैठक
सिराथू उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने रविवार शाम कड़ा धाम थाने में इलाके के धर्मगुरुओं के साथ एक अहम बैठक की है जो आगामी त्योहार रमजान और होली से सम्बंधित बैठक थी।इस बैठक में धर्मगुरुओं के साथ इलाके के प्रधान और प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे हैं।उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से मिलजुल कर आगामी रमजान और होली मनाने के लिए कहा है।