सिराथू: आगामी त्यौहार रमजान और होली के मद्देनजर एसडीएम और सीओ ने थाना सैनी में इलाके के सम्मानित लोगों के साथ की बैठक
आगामी त्यौहार रमजान और होली के मद्देनजर सिराथू एसडीएम और सिराथू सीओ ने इलाके के सम्मानित लोगों के साथ रविवार को थाना सैनी में एक अहम बैठक की है।बैठक के दौरान के एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सबको मिलकर त्योहार मनाने की नसीहत देते हुए कहा कि एकता की मिसाल पेश करें।सिराथू सीओ ने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए डायल 112 पर फ़ोन पर पुलिस को सूचना दें।