सिराथू: गौरा भरवारी में दबंगों ने एक परिवार को घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
कोखराज थाना क्षेत्र के गौरा भरवारी की रहने वाली सुनीता देवी शनिवार को कोखराज थाना पहुंची थी जहां पर उसने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया है कि 6 तारीख को उसका ई-रिक्शा खो गया था इसकी शिकायत करने जब वह चौकी पहुंची तो पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की दबंगों ने उनके बेटे और उन लोगों को घर में घुसकर लाठी डंडों से मारा पीटा है। मीडिया के माध्यम से इंसाफ मांगा है।