सिराथू: संदिग्ध परिस्थितियों में भरवारी में छत्ते से गिरकर हुई हजारों मधुमक्खियां की मौत
नगर पालिका परिषद भरवारी में पुलिस चौकी के बगल में पानी की टंकी है यहां पर हर साल मधुमक्खियां का बड़ा छत्ता लगता है। रविवार को अचानक हजारों मधुमक्खियां इस छाते से गिरकर जमीन पर बिखर गई और सारी मधुमक्खियां मर गई।अचानक से इतनी बड़ी संख्या में मरी हुई मधुमक्खियां को देखकर भीड़ जमा हो गई जो चर्चा का विषय भी बन गया है।इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।