सिराथू: प्रशासन ने सिराथू में तालाब की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा
सिराथू कस्बे के वार्ड नंबर 11 कानूनगो कापूरा मे तलाबी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था।इस जमीन पर पहले से ही पानी की टंकी प्रस्तावित है जिस पर अवैध कब्जा करके रखा गया था।इन कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस दिया गया था इसके बावजूद भी कब्जा नहीं हटा।शनिवार को ईओ नगर पंचायत वैभव चौधरी लेखपाल अचल सिंह जेसीबी के साथ पहुंचे और जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।