इटारसी: इटारसी कृषि उपज मंडी में भाई दूज के शुभ मुहूर्त पर हुआ कांटा पूजन, विधिवत शुरू हुई नीलामी
दीपावली पर्व के बाद भाई दूज के अवसर पर बुधवार सुबह क़रीब 12 बजे से इटारसी कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने विधि-विधान से कांटा पूजन कर नए व्यापारिक सत्र की शुरुआत की। इस दौरान मंडी प्रांगण में व्यापारी, हम्माल, तुलावटी और किसान मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद कृषि उपज की नीलामी का कार्य शुरू किया गया। मंडी में गेहूं, सोयाबीन, धान, मक्का सहित अन्य खरीदी होगी।