खूंटपानी: खूंटपानी में विधायक दशरथ गागराई ने पीडीएस डीलरों संग समीक्षा बैठक की, जनजातीय समुदाय को बांटे पारंपरिक वाद्य
खूंटपानी प्रखंड सभागार में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में संचालित राशन वितरण व्यवस्था, लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा जनजातीय एवं जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी खाद्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक दशरथ गागराई ने