भदेसर: बानसेन में विकास का महापर्व 21 फरवरी को, कलश यात्रा के साथ होंगे लोकार्पण और शिलान्यास, सांसद और कई विधायक रहेंगे मौजूद
गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर पंचायत समिति के बानसेन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 21 फरवरी को विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर जी मंदिर से कलश यात्रा के साथ होगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चित्तौड़-उदयपुर मार्ग स्थित गौशाला पहुंचेगी और सभा में परिवर्तित होगी। समारोह में सांसद चंद्र प्रकाश ज