दनियावां: दनियावां स्टेशन से अल्ट्राटेक कंपनी तक रेलवे ट्रैक निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, मिट्टी भराई पर रोक लगाई
रेलवे द्वारा दनियावां स्टेशन से सीमेंट कम्पनी तक एक ट्रैक प्वाइंट बनाया जा रहा है। इसे लेकर रेलवे के द्वारा मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा था। मिट्टी भराई के कार्य को देखते ही शाहजहांपुर, मकसुदपुर व रामलाल पुर गांव के किसान बुधवार को शाम 4 बजे आक्रोशित हो गये और रेलवे द्वारा की जा रही मिट्टी भराई कार्य पर रोक लगा दी गई है।