दनियावां: 8 वर्षीय बच्चे के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया, आरोपी गिरफ्तार
Daniawan, Patna | Mar 27, 2025 थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आठ वर्षीय बच्चे के साथ यौनाचार किए जाने का मामला सामने आया है। इस सन्दर्भ मेें पीड़ित बच्चे की मां ने थाने मेें एक आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पीर बढौना गांव का निवासी मोहित कुमार है।