दनियावां: दनियावां थाना पुलिस ने लूट और डकैती मामले में फरार कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया
Daniawan, Patna | Mar 31, 2025 पुलिस ने लूट व डकैती के कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के भदौल गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इसी गांव का रहने वाला विजेंद्र केवट है। दनियावां में लूट की घटना को अंजाम देकर पिछले आठ साल से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध दनियावां थाने मेें 2017 में लूट का केस दर्ज किया गया था तभी से वह फरार चल रहा था