दनियावां: दनियावां थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
Daniawan, Patna | Mar 30, 2025 दनियावां थाना की पुलिस ने विभिन्न कांडो के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अलावलपुर गांव से योगेश्वर सिंह, बिंदा सिंह व सुजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन तीनों के विरुद्ध वर्ष 2014 में ही केस दर्ज किया था। एरई बेनीपुर गांव से पुलिस ने संजीवन पासवान को गिरफ्तार किया है। वही दानाडा गांव से हत्या के प्रयास मामले में रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है