दनियावां: दनियामा में रेलवे ट्रैक के किनारे कचरे में लगी आग, मगध एक्सप्रेस ट्रेन देर तक रुकी
Daniawan, Patna | Mar 29, 2025 दिल्ली से ईसलामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक के किनारे कचरे में लगी आग से दनियावां बाजार हॉल्ट पर करीब पन्द्रह मिनट तक रुकी रही। जब आग पर काबू पा लिया गया तो मगध एक्सप्रेस ईसलामपुर के लिए रवाना हो गयी। बताया जाता है कि शनिवार को दिल्ली से ईसलामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस लेट चल रही थी। 6 बजकर 46 मिनट पर फतुहा से पार करते हुए दनियावां पहुंची थी।