बहराइच: अब्दुल्लागंज वन रेंज में खेत में दिखे तेंदुए के मामले में गांव में मुनादी कराई जा रही है - डीएफओ
बहराइच में अब्दुल्लागंज वन रेंज से सटे नवाबगंज में एक किसान के खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। भादा नाले के पास खेतों में तेंदुआ टहलते दिखा था। इस मामले में मंगलवार को डीएफओ ने बताया कि गांव में मुनादी कराई जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अगर कहीं दिखाई देता है तो वन विभाग को सूचना दें।