अमरिया: उड़ान परियोजना: जहानाबाद क्षेत्र में किशोरियों ने सीखा योग, साइबर क्राइम और कानून से जुड़ी अहम बातें
जहानाबाद क्षेत्र में अमरिया सुचेतना समाज सेवा संस्था की ओर से उड़ान परियोजना के तहत किशोरियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम बृहस्पतिवार को 2 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चार गांवों की 20 किशोरियों को आयुर्वेदिक अस्पताल और थाना जहानाबाद का भ्रमण कराया गया। अस्पताल में किशोरियों को योग अभ्यास, घरेलू उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।