Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews
image
image
image
image

श्री प्रियंक कानूनगो ने मानवाधिकार से सम्बंधित मामलों की समीक्षा की --- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों में मानवाधिकार से सम्बंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़ित बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक प्रत्येक 3 माह में एक बार कलेक्टर की अध्यक्षता में नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे सहित नगर पालिक निगम, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जिला उद्योग केन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी, मत्स्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, जेल अधीक्षक तथा आई.टी.आई. के अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो ने पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध मामलों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए पुलिस अधिकारियों से कहा। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश भी दिए। श्री कानूनगो ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध प्रकरणों के सम्बंध में बाल कल्याण समिति को तत्काल जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में और महिला बाल विकास अधिकारी को आंगनवाड़ी केन्द्रों में विद्युत एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कानूनगो ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों को उनके निकटतम पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कराकर उनका उपचार कराएं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध कराएं। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों के आधार एवं समग्र आईडी में सुधार की स्थिति में तत्परता से उचित सुधार करवाने के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये। श्री कानूनगो ने कहा कि स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों का पंजीयन उनके पास के स्कूलों में कराया जाए। श्री कानूनगो ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वंशानुगत मछुआ परिवारों के सदस्यों को मछली पालन व्यवसाय के लिए मदद उपलब्ध करें। श्री कानूनगो ने उप संचालक सामाजिक न्याय को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों के लिये संचालित योजनाओं का शतप्रतिशत दिव्यांगों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नालों के माध्यम से ठोस अपशिष्ट को मिलने से रोकने के लिये बेहतर प्रबन्धन किया जाए। उन्होंने निःशक्तों को उपचार और परिवहन के लिये संचालित निरामय योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Priyank Kanoongo Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh #khandwa

MORE NEWS

स्वास्थ्य शिविर में "क्लबफुट" से पीड़ित बच्चों का उपचार किया गया
---
विश्व क्लबफुट दिवस पर मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खण्डवा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अनुष्का फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर क्लब फुट से ग्रसित बच्चो का उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में 2 बच्चों का प्लास्टर उपचार किया गया तथा 4 अन्य बच्चों को विशेष प्रकार के जूते प्रदान किए गए। कार्यक्रम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन सस्तिया, जिला समन्वयक आरबीएसके श्री महेश पवार, कास्टिंग टेक्निशियन मनोज वर्मा, राम ठाकुर, चेतन वर्मा एवं अनुष्का फाउंडेशन से मनोज यादव उपस्थित रहे।
         डॉ. सस्तिया ने बताया क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है जिसमें नवजात के एक या दोनों पैर अंदर व नीचे की ओर मुड़े होते हैं। समय पर उपचार न होने पर चलने-फिरने में कठिनाई हो सकती है। इसका उपचार पोंसेटी विधि से जन्म के तुरंत बाद शुरू करना सबसे प्रभावी है। इसमें क्रमिक प्लास्टर, आवश्यकता पर छोटी शल्य प्रक्रिया टेनोटॉमी एवं बाद में विशेष जूते "ब्रेसेस" पहनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय खंडवा में प्रत्येक बुधवार को क्लब फुट क्लिनिक संचालित होती है। यहां जांच, परामर्श, प्लास्टर उपचार, फॉलोअप एवं विशेष जूतों की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। यदि किसी नवजात के पैर जन्म से टेढ़े या मुड़े हुए दिखाई दें, तो देरी न करें। तत्काल जिला चिकित्सालय खंडवा के "क्लब फुट क्लिनिक"  में आकर संपर्क करें। समय पर उपचार कराकर ये बच्चे सामान्य जीवन जी सकते हैं।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
#khandwa

स्वास्थ्य शिविर में "क्लबफुट" से पीड़ित बच्चों का उपचार किया गया --- विश्व क्लबफुट दिवस पर मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खण्डवा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अनुष्का फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर क्लब फुट से ग्रसित बच्चो का उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में 2 बच्चों का प्लास्टर उपचार किया गया तथा 4 अन्य बच्चों को विशेष प्रकार के जूते प्रदान किए गए। कार्यक्रम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन सस्तिया, जिला समन्वयक आरबीएसके श्री महेश पवार, कास्टिंग टेक्निशियन मनोज वर्मा, राम ठाकुर, चेतन वर्मा एवं अनुष्का फाउंडेशन से मनोज यादव उपस्थित रहे। डॉ. सस्तिया ने बताया क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है जिसमें नवजात के एक या दोनों पैर अंदर व नीचे की ओर मुड़े होते हैं। समय पर उपचार न होने पर चलने-फिरने में कठिनाई हो सकती है। इसका उपचार पोंसेटी विधि से जन्म के तुरंत बाद शुरू करना सबसे प्रभावी है। इसमें क्रमिक प्लास्टर, आवश्यकता पर छोटी शल्य प्रक्रिया टेनोटॉमी एवं बाद में विशेष जूते "ब्रेसेस" पहनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय खंडवा में प्रत्येक बुधवार को क्लब फुट क्लिनिक संचालित होती है। यहां जांच, परामर्श, प्लास्टर उपचार, फॉलोअप एवं विशेष जूतों की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। यदि किसी नवजात के पैर जन्म से टेढ़े या मुड़े हुए दिखाई दें, तो देरी न करें। तत्काल जिला चिकित्सालय खंडवा के "क्लब फुट क्लिनिक" में आकर संपर्क करें। समय पर उपचार कराकर ये बच्चे सामान्य जीवन जी सकते हैं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

केंद्रीय कैबिनेट ने हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी सेक्शन की मौजूदा मध्यवर्ती लेन को टू लेन में अपग्रेड करने की दी मंजूरी
---
देशगांव से जुलवानिया रोड टू लेन से फोरलेन में अपग्रेड होगी
 ---
मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार
---
4,415.60 करोड़ रुपये लागत से संवरेगी 233 किमी लंबाई की सड़कें
---
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने मध्यप्रदेश के निमाड़ - अंचल को महत्वपूर्ण सौंगात दी है। मध्य प्रदेश में एनएच-347बी के हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड (125.01 किमी) की मौजूदा मध्यवर्ती लेन को पक्की शोल्डर मानक वाली टू लेन में अपग्रेड करने और देशगांव-जुलवानिया खंड (108.643 किमी) की मौजूदा से टू लेन को फोरलेन में चौड़ा करने को हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर मंजूरी दे दी है। इस पर 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय कुंवर शाह ने उनके विधानसभा क्षेत्र और निमाड़ - अंचल की सड़कें के उन्नयन के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही हे। 

 उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में एनएच-347बी के हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी और देशगांव-जुलवानिया खंड के प्रस्तावित उन्नयन से बेतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिलों के शहरी क्षेत्रों में मौजूद गंभीर ज्यामितीय खामियों, तिरछे मोड़ों और भीड़भाड़ की समस्या का समाधान होगा। इस परियोजना के अंतर्गत खरगोन जिले के लिए 16.20 किलोमीटर लंबा एक विस्तारित ग्रीनफील्ड बाईपास विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से औसत यात्रा गति बढ़ेगी, यात्रा का समय कम होगा और सड़क सुरक्षा, ईंधन दक्षता और वाहन परिचालन लागत में सुधार होगा, जिससे क्षेत्रीय गतिशीलता और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

 यह परियोजना मध्य प्रदेश के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को निर्बाध रूप से जोड़ेगी। उन्नत कॉरिडोर 6 पीएम गति-शक्ति आर्थिक केंद्रों (1 कपड़ा क्लस्टर, 2 मेगा फूड पार्क, 1 औद्योगिक पार्क, 2 सुपर थर्मल पावर प्लांट), 5 सामाजिक केंद्रों (2 आकांक्षी जिले - खंडवा और बडवानी, 3 आदिवासी जिले - बैतूल, खंडवा, खरगोन) और 5 लॉजिस्टिक्स केंद्रों (2 प्रमुख रेलवे स्टेशन, 2 हवाई अड्डे, 1 एमएमएलपी) से जुड़कर बहु-मोडल एकीकरण को बढ़ावा देगा, जिससे पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी।

PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Kunwar Vijay Shah 
Jansampark Madhya Pradesh 
Public Works Department, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

केंद्रीय कैबिनेट ने हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी सेक्शन की मौजूदा मध्यवर्ती लेन को टू लेन में अपग्रेड करने की दी मंजूरी --- देशगांव से जुलवानिया रोड टू लेन से फोरलेन में अपग्रेड होगी --- मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार --- 4,415.60 करोड़ रुपये लागत से संवरेगी 233 किमी लंबाई की सड़कें --- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने मध्यप्रदेश के निमाड़ - अंचल को महत्वपूर्ण सौंगात दी है। मध्य प्रदेश में एनएच-347बी के हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड (125.01 किमी) की मौजूदा मध्यवर्ती लेन को पक्की शोल्डर मानक वाली टू लेन में अपग्रेड करने और देशगांव-जुलवानिया खंड (108.643 किमी) की मौजूदा से टू लेन को फोरलेन में चौड़ा करने को हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर मंजूरी दे दी है। इस पर 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय कुंवर शाह ने उनके विधानसभा क्षेत्र और निमाड़ - अंचल की सड़कें के उन्नयन के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही हे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में एनएच-347बी के हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी और देशगांव-जुलवानिया खंड के प्रस्तावित उन्नयन से बेतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिलों के शहरी क्षेत्रों में मौजूद गंभीर ज्यामितीय खामियों, तिरछे मोड़ों और भीड़भाड़ की समस्या का समाधान होगा। इस परियोजना के अंतर्गत खरगोन जिले के लिए 16.20 किलोमीटर लंबा एक विस्तारित ग्रीनफील्ड बाईपास विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से औसत यात्रा गति बढ़ेगी, यात्रा का समय कम होगा और सड़क सुरक्षा, ईंधन दक्षता और वाहन परिचालन लागत में सुधार होगा, जिससे क्षेत्रीय गतिशीलता और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना मध्य प्रदेश के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को निर्बाध रूप से जोड़ेगी। उन्नत कॉरिडोर 6 पीएम गति-शक्ति आर्थिक केंद्रों (1 कपड़ा क्लस्टर, 2 मेगा फूड पार्क, 1 औद्योगिक पार्क, 2 सुपर थर्मल पावर प्लांट), 5 सामाजिक केंद्रों (2 आकांक्षी जिले - खंडवा और बडवानी, 3 आदिवासी जिले - बैतूल, खंडवा, खरगोन) और 5 लॉजिस्टिक्स केंद्रों (2 प्रमुख रेलवे स्टेशन, 2 हवाई अड्डे, 1 एमएमएलपी) से जुड़कर बहु-मोडल एकीकरण को बढ़ावा देगा, जिससे पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी। PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Kunwar Vijay Shah Jansampark Madhya Pradesh Public Works Department, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

रोजगार मेले में 265 आवेदको का चयन हुआ
---
शासकीय आई टी आई खंडवा में गुरुवार को "युवा संगम" रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया । जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि इस मेले में 6 कम्पनियो ने भाग लिया और कुल 265 आवेदको का चयन कर उनको ऑफर लेटर प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि इस मेले के लिए कुल 345 आवेदको ने अपना पंजीयन कराया था। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 40 आवेदको का अप्रेंटिसशिप के लिए भी चयन किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 युवक युवतियों  का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Finance, Madhya Pradesh 
Department of Information Technology, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

रोजगार मेले में 265 आवेदको का चयन हुआ --- शासकीय आई टी आई खंडवा में गुरुवार को "युवा संगम" रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया । जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि इस मेले में 6 कम्पनियो ने भाग लिया और कुल 265 आवेदको का चयन कर उनको ऑफर लेटर प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि इस मेले के लिए कुल 345 आवेदको ने अपना पंजीयन कराया था। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 40 आवेदको का अप्रेंटिसशिप के लिए भी चयन किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 युवक युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Finance, Madhya Pradesh Department of Information Technology, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली संपन्न
---
"मेरा युवा भारत" खंडवा द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली आयोजित की गई। जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे ने बताया कि उनकी टीम के नेतृत्व में “साइकिल की ओर बढ़ेगा खंडवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ेगा खंडवा”की थीम पर खंडवा साइकिल क्लब के संचालक श्री आलोक सेठी एवं उनकी टीम के से सहयोग यह आयोजन किया। साइकिल रैली का शुभारंभ श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से हुआ। इस अवसर पर श्री आलोक सेठी, श्रीमती हेमलता पालीवाल एवं जिला खेल अधिकारी श्री रूप सिंह कलेश सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। 
           लगभग 3 किलोमीटर की यह जागरूकता साइकिल रैली गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से रवाना होकर जेल रोड, माता चौक, इंदिरा चौक एवं टैगोर पार्क होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। रैली में युवाओं, विद्यार्थियों एवं साइकिल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत का संदेश दिया। इस अवसर पर खंडवा के प्रसिद्ध साइक्लिंग आइकन श्री आलोक सेठी ने युवाओं को नियमित साइकिल चलाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सतत जीवन का माध्यम है।
         कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ईंधन की खपत कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा फिट इंडिया के संदेश से भी अवगत कराया गया। वक्ताओं ने साइकिल के उपयोग को प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य संवर्धन एवं ऊर्जा संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया। रैली के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को "माय भारत" द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने स्वस्थ, पर्यावरण अनुकूल एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
#khandwa

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली संपन्न --- "मेरा युवा भारत" खंडवा द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली आयोजित की गई। जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे ने बताया कि उनकी टीम के नेतृत्व में “साइकिल की ओर बढ़ेगा खंडवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ेगा खंडवा”की थीम पर खंडवा साइकिल क्लब के संचालक श्री आलोक सेठी एवं उनकी टीम के से सहयोग यह आयोजन किया। साइकिल रैली का शुभारंभ श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से हुआ। इस अवसर पर श्री आलोक सेठी, श्रीमती हेमलता पालीवाल एवं जिला खेल अधिकारी श्री रूप सिंह कलेश सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। लगभग 3 किलोमीटर की यह जागरूकता साइकिल रैली गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से रवाना होकर जेल रोड, माता चौक, इंदिरा चौक एवं टैगोर पार्क होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। रैली में युवाओं, विद्यार्थियों एवं साइकिल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत का संदेश दिया। इस अवसर पर खंडवा के प्रसिद्ध साइक्लिंग आइकन श्री आलोक सेठी ने युवाओं को नियमित साइकिल चलाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सतत जीवन का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ईंधन की खपत कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा फिट इंडिया के संदेश से भी अवगत कराया गया। वक्ताओं ने साइकिल के उपयोग को प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य संवर्धन एवं ऊर्जा संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया। रैली के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को "माय भारत" द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने स्वस्थ, पर्यावरण अनुकूल एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026