सावन की अंतिम सोमवारी पर अमरपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब | 80 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक | Jyeshth Gaur Nath
सावन की अंतिम सोमवारी पर अमरपुर प्रखंड के विभिन्न शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। सुप्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में रविवार की देर रात से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर समिति के अनुसार, सोमवार की दोपहर तक करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा ज्यैष्ठगौरनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
भारी भीड़ को देखते हुए बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ आकाशदीप सिन्हा और थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। वहीं, स्थानीय युवाओं ने डाक बमों और कांवरियों के लिए पेयजल, शरबत और फल की व्यवस्था कर सेवा की।
अमरपुर के बाबा पनियानाथ, बाबा जगतेश्वर नाथ, बाबा सोनमन नाथ, बाबा धनेश्वर नाथ, बाबा चौरवैय नाथ और बाबा मेढ़ियानाथ समेत विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
ह�
Amarpur, Banka | Aug 25, 2026