राष्ट्रीय खेल दिवस पर छाए #बलरामपुर के धुरंधर, विधायक पल्टूराम ने किया सम्मानित
हॉकी: नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी बलरामपुर ने खेलो इंडिया सेंटर को 2-0 से हराकर ट्रॉफी कब्जाई।
फुटबॉल: गोरखपुर जोन की चैंपियन बलरामपुर टीम के 10 खिलाड़ियों (सरज, फैजान, पवन आदि) को मिले शूज-मोजे।
ताइक्वांडो: 59 किग्रा (बालक) में अभय मिश्रा व 55 किग्रा (बालिका) में साक्षी सिद्धार्थ बने विजेता।
जूडो: 52 किग्रा (बालिका) में नैंसी उपाध्याय व 55 किग्रा (बालक) में यशराज जायसवाल ने मारी बाजी।
साइकिलिंग: ‘फिट इंडिया’ राइड में 60 बच्चों ने लिया हिस्सा।
बलरामपुर (30 अगस्त): स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल अनुशासन और नेतृत्व क्षमता सिखाते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार व उपक्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी सचिव रश्मि सिंह सहित स्टेडियम स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
#balrampur #dmbalrampur #balrampurnews #DMBalrampur