मेजा: दिव्य ज्योति हेल्थ सेंटर रामनगर में मनाया गया होली मिलन समारोह, प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह रहे मुख्य अतिथि
रामनगर स्थित दिव्य ज्योति हेल्थ सेंटर में आज सोमवार दोपहर 02:00 के आसपास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज सांसद उज्ज्वल रमण सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। लोगों ने एक-दूसरे पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन डॉ. राममूर्ति यादव व पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश राज यादव के नेतृत्व में हुआ।