शोहरतगढ़: प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु ने थाना कपिलवस्तु पर ग्राम प्रहरियों के साथ की गोष्ठी
मंगलवार को शाम 3:00 के लगभग पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक थाना कपिलवस्तु अनुज कुमार सिंह ने थाना कपिलवस्तु पर ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्टी किया है।जिसमें थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग एवं सूचना तंत्र को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए वार्ता किया गया है।इस दौरान कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रहरी मौजूद हैं।