नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव में तीसरे दिन 32 प्रत्याशियों ने भरे 34 पर्चे, कांग्रेस व आप ने दिखाई ताकत; भाजपा की रणनीति पर टिकी निगाहें ।
नगर पालिका चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। उपखंड कार्यालय में दिनभर प्रत्याशियों और समर्थकों का हुजूम उमड़ा। तीसरे दिन कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय मिलाकर कुल 32 दावेदारों ने 34 नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक कुल 39 प्रत्याशियों द्वारा 42 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
शनिवार सुबह निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनीष राठी अन्य कांग्रेसी प्रत्याशियों व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। उनके साथ ही आप और निर्दलीय उम्मीदवार भी समर्थकों संग ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ
Vc @sdariyav