महादेवी वर्मा उदीयमान रचनाकार सम्मान से सम्मानित हुईं अद्विका सांचीहर
उदयपुर। विज्ञान समिति उदयपुर के 68वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर बहुआयामी प्रतिभा की धनी अद्विका सांचीहर को 'महादेवी वर्मा उदीयमान रचनाकार सम्मान' से विभूषित किया गया। यह सम्मान उन्हें पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया तथा मंगलायतन विश्वविद्यालय (अलीगढ़) के कुलपति डॉ. परमेन्द्र दशोरा सहित मंचासीन अतिथियों के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान अतिथियों ने विज्ञान समिति की परिचय पुस्तिका (स्मैनिका) का विमोचन भी किया।
अद्विका सांचीहर को साहित्य एवं रचनाधर्मिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'महादेवी वर्मा उदीयमान रचनाकार सम्मान' से नवाजा गया।