नवागढ़: अमोरा (महंत) में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित, SP और ASP रहे मौजूद
इस दौरान 50 महिला कमांडो टीम का गठन किया गया, जिसमें सक्रिय महिलाओं को शामिल किया गया. महिलाओं को टोपी और सीटी का वितरण किया गया। इस टीम का उद्देश्य गांव और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाना तथा महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम में सहयोग करना है।