मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, धर्मशाला में संगठन को मजबूत करने पर मंथन |
Kangra Express
धर्मशाला : जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी की बैठक में मिशन-2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को और धार देने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन सुझावों को प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। कांग्रेस का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को रिपीट करना है और पार्टी इसके लिए पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है।
Kangra, Kangra | Sep 10, 2026