🚨 नशा माफिया पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, आरोपी की ₹3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त |
Kangra Express
नूरपुर : डमटाल में 1 किलो 852 ग्राम चरस के मामले में गिरफ्तार आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की करीब ₹3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। जांच में होटल-कम-रेस्तरां, दुकानें, वाहन, अचल संपत्तियां और बैंक खातों में मौजूद धनराशि शामिल पाई गई।
नूरपुर पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 तक 17 मामलों में नशा कारोबारियों की करीब ₹29.95 करोड़ की संपत्ति जब्त करवाई जा चुकी है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
Kangra, Kangra | Sep 10, 2026