अमरिया: अमरिया के हर्रायपुर में 'स्कूल चलो अभियान' का आगाज़, बच्चों को डीएम ने बांटी पुस्तकें
अमरिया क्षेत्र के हर्रायपुर के कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत नए शिक्षा सत्र की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी, बीएसए रोशनी सिंह, बीडीओ दिनेश सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी उमेन्द्र दत्त त्रिपाठी