गढ़ी: सज्जनपुरा गांव में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए ग्रामीणों और शिक्षकों ने जनसहयोग राशि इकट्ठा कर बनाया हॉल
गढ़ी उपखंड के मोर ग्राम पंचायत के सज्जनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को बिठाने के लिए कक्षा कक्ष नहीं होने पर ग्रामीण एवं विद्यालय की शिक्षकों ने अनूठी मिसाल पेश की है। शनिवार सुबह 11:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने अपने स्तर पर जनसहयोग 3 लाख रूपये की राशि से इकट्टी कर हॉल का निर्माण कराया गया है।