लखीसराय: लखीसराय नगर परिषद के पासवान टोला मकूना में सखी वार्ता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महिला एवं बाल विकास निगम तथा महिला सशक्तिकरण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार अपराह्न 2 बजे लखीसराय नगर परिषद के पासवान टोला मकुना में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें महिलाओं को मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह की रोकथाम व नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाया गया.