अल्मोड़ा में सरकारी संपत्तियों को बेचने की तैयारी पर कांग्रेस का जोरदार विरोध!
भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस और ऐतिहासिक कटारमल गेस्ट हाउस को बेचने की कथित तैयारी पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि सरकारी संपत्तियां जनता की धरोहर हैं और इनकी रक्षा के लिए कांग्रेस अपना आंदोलन तेज करेगी।
सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी!
DIGITAL MEDIA NETWORK INDIA
सटीक खबरें, सबसे पहले।
#Almora #Uttarakhand #Congress #BhumiBachao #DhamiHatao #ManojTiwari #GovindSinghKunjwal #UttarakhandPolitics #AlmoraNews #BreakingNews #LandSaveCampaign #DigitalMediaNetworkIndia
Almora, Almora | Nov 7, 2026