बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मंत्री रेखा आर्या सख्त!
उत्तराखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए।
🔹 प्रत्येक ग्राम पंचायत से बाल विवाह मुक्त ग्राम सभा का प्रमाण पत्र लिया जाएगा।
🔹 जिला कार्यक्रम अधिकारियों और बाल कल्याण समितियों की लगातार मॉनिटरिंग होगी।
🔹 पिछले दो-तीन वर्षों में प्रदेश में बाल विवाह के 78 मामले सामने आए, जिनमें बाल विवाह रोके गए।
🔹 बागेश्वर जनपद पर विशेष ध्यान देने के निर्देश।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को उत्तराखंड में पूरी गंभीरता से पूरा किया जाए।
DIGITAL MEDIA NETWORK INDIA
सटीक खबरें, सबसे पहले।
#UttarakhandNews #RekhaArya #BalVivahMuktBharat #BalVivahMuktUttarakhand #DehradunNews #Bageshwar #UttarakhandGovernment #ChildMarriageFreeIndia #DigitalMediaNetworkIndia
Almora, Almora | Nov 19, 2026