Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

आज दिनांक- 15 अगस्त 2026 को 80वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में माननीया मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, औरंगाबाद श्रीमती रमा निषाद द्वारा झंडात्तोलन किया। इसके पूर्व इस अवसर पर माननीया प्रभारी मंत्री श्रीमती रमा निषाद, ज़िला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलीस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। तत्पश्चात में स्कूली छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगान से प्रभारी मंत्री झंडातोलन ने किए। माननीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सभी वीर सपूतों, महान स्वतंत्रता सेनानियों तथा हाल के दिनों में मातृभूमि की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया। उन्होंने विशेष रूप से बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा एवं जिले के ओबरा प्रखंड के खरांटी ग्राम निवासी 19 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद जगतपति कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा गांधी मैदान के मंच से औरंगाबाद की जनता को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला सशक्तीकरण, विद्युत आपूर्ति, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले में 02 नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास एवं 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। 14 मॉडल स्कूल चिन्हित किए गए हैं तथा मदनपुर एवं ओबरा प्रखंड में 02 नए डिग्री कॉलेज प्रारंभ किए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में 270 हेक्टेयर वन भूमि पर 2 लाख 93 हजार से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया है तथा सरकारी संस्थानों एवं आम नागरिकों के बीच 34,950 पौधों का वितरण किया गया है। ग्रामीण विकास एवं आवास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 25,524 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 16 हजार से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम पंचायतों के निर्माण के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 190 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण किया गया है। पंचायती राज के अंतर्गत 200 ग्राम पंचायतों में 99 पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुके हैं। सभी पंचायतों में निर्धारित 30,220 सोलर स्ट्रीट लाइट का शत-प्रतिशत अधिष्ठापन किया जा चुका है तथा पंचायतों में विवाह मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ा जा रहा है। भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में अभियान बसेरा-02 के तहत जिले को प्राप्त 744 सुयोग्य परिवारों के लक्ष्य के अनुरूप सभी 744 परिवारों को भूमि बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में जिले में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जुलाई माह में टेलीमेडिसिन सेवा में औरंगाबाद जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 05 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई है। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत 28 बच्चों का निःशुल्क हृदय ऑपरेशन कराया गया है। जिले में 59 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं 01 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित ‘आपकी सरकार आपके द्वार-सहयोग शिविर’ में अब तक 13,580 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 13,166 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। जिले में 97 प्रतिशत निष्पादन दर प्राप्त हुई है। अल्पसंख्यक कल्याण के तहत मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 767 छात्राओं को प्रति छात्रा 15 हजार रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास तथा विभिन्न आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण के तहत इस वित्तीय वर्ष में अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत 238 पीड़ित व्यक्तियों के बीच 1 करोड़ 60 लाख रुपये की सहायता राशि उनके खातों में अंतरित की गई है। कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ कार्यक्रम के तहत 134 आहर, पईन एवं चेकडैम का निर्माण पूर्ण किया गया है, जिससे 19,831 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 09 योजनाओं का कार्य भी पूर्ण किया गया है। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 3 लाख 05 हजार लाभुकों को अब ₹400 के स्थान पर ₹1,100 प्रतिमाह की पेंशन प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से प्रदान की जा रही है। ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 204 उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। 6,578 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क सोलर संयंत्र लगाने का कार्य प्रगति पर है। 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। जिले में शहरी क्षेत्रों में 23-24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 22-23 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। शहरी विकास के अंतर्गत 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से नया रामजानकी पार्क AMRUT 2.0 योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 650 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 222 आवास निर्माणाधीन हैं। 07 वार्डों के 3,781 घरों में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की गई है। खेल एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में देव में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। डीएफसीसीआईएल रेल लाइन संरेखण के तहत विभिन्न स्थानों पर रोड अंडर ब्रिज के निर्माण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पशुपालन, मत्स्य पालन, ग्रामीण विकास, पथ निर्माण, उद्योग, महिला सशक्तीकरण एवं अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। समारोह के दौरान माननीया प्रभारी मंत्री ने समय पर एवं ईमानदारी से कर का भुगतान करने वाले सभी करदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि कर का ईमानदार एवं समयबद्ध भुगतान सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिला, राज्य सरकार की विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से प्रगति कर रहा है और इसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुँचाया जाएगा। अंत में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन करते हुए जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर माननीया प्रभारी मंत्री द्वारा सरकारी भूमि पर घर बनाकर रह रहे भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती का लाभ प्रदान किया गया। मंच से 11 भूमिहीन लाभुकों को भूमि बंदोबस्ती का पर्चा प्रदान किया गया। वहीं, पूरे जिले में 200 से अधिक भूमिहीन परिवारों को भूमि पर्चा निर्गत/प्रदान किया गया। माननीया प्रभारी मंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड में भाग लेने वाले सशस्त्र बल, बिहार सैन्य पुलिस, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स तथा स्काउट एवं गाइड दल के नेतृत्वकर्ताओं को अनुशासित एवं जोशपूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य कर विभाग द्वारा कर संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नॉन-कॉरपोरेट व्यवसायियों को ‘भामाशाह सम्मान’ प्रदान किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त क्रमशः अभिषेक ऑटो, श्री गोपाल सेल्स एवं न्यू कुमार हर्ष को नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। — इस अवसर पर अपर औरंगाबाद सांसद माननीय अभय कुमार सिन्हा, माननीय विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा लोक शिकायत श्री जयप्रकाश नारायण, अपार समाहर्ता आपदा श्री उपेंद्र पंडित, अपर समाहर्ता विशेष शाखा मोहम्मद सादुल हसन खां, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रत्ना प्रियदर्शनी, वरीय उपसमाहर्ता श्री रितेश कुमार यादव एवं श्रीमती बेबी प्रिया, जिला योजना पदाधिकारी श्री अविनाश प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री सुनंदा कुमारी, जिला के अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। #IndependenceDay #15thaugust #aurangabad #DistrictAdministration

46 views | Aurangabad, Bihar | Aug 15, 2026

MORE NEWS

Aurangabad, Bihar | Aug 15, 2026

🇮🇳 तिरंगे की शान, देशभक्ति का अभिमान!
माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमती रमा निषाद के द्वारा गांधी मैदान, औरंगाबाद में ध्वजारोहण। 🇮🇳✨
#IndependenceDay #औरंगाबाद #रमा_निषाद

🇮🇳 तिरंगे की शान, देशभक्ति का अभिमान! माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमती रमा निषाद के द्वारा गांधी मैदान, औरंगाबाद में ध्वजारोहण। 🇮🇳✨ #IndependenceDay #औरंगाबाद #रमा_निषाद

Aurangabad, Bihar | Aug 15, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान | स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक संध्या 🇮🇳

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन (टाउन हॉल), औरंगाबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री उपेंद्र पंडित, अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

🎶 कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

✨ अम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं डी.ए.वी. दानीबिगहा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत एवं नृत्य ने पूरे सभागार को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

🎼 दानिका संगीत महाविद्यालय, सृजन कला केंद्र सहित अन्य विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया।
🇮🇳 “हर घर तिरंगा” — हर हृदय में राष्ट्रप्रेम, हर घर में तिरंगे का सम्मान।
#HarGharTiranga #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #हरघरतिरंगा #Aurangabad #Bihar #AzadiKaAmritMahotsav #देशभक्ति #राष्ट्रप्रेम #राष्ट्रीयएकता
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान | स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक संध्या 🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन (टाउन हॉल), औरंगाबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री उपेंद्र पंडित, अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 🎶 कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ✨ अम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं डी.ए.वी. दानीबिगहा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत एवं नृत्य ने पूरे सभागार को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। 🎼 दानिका संगीत महाविद्यालय, सृजन कला केंद्र सहित अन्य विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया। 🇮🇳 “हर घर तिरंगा” — हर हृदय में राष्ट्रप्रेम, हर घर में तिरंगे का सम्मान। #HarGharTiranga #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #हरघरतिरंगा #Aurangabad #Bihar #AzadiKaAmritMahotsav #देशभक्ति #राष्ट्रप्रेम #राष्ट्रीयएकता Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 15, 2026