Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

➡️ #प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना बनी रवीना के सुरक्षित मातृत्व की साथी PMO India CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #LongestServingElectedPMModi #12YearsOfGaribKalyan #12YearOfSeva #JansamparkMP #बैतूल #betul

19 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

MORE NEWS

➡️ नगर पालिका, पंचायत की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की प्रेक्षक श्री सिंह ने की समीक्षा  

स्थानीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के तहत नगर पालिका एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 कार्य की समीक्षा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में प्रेक्षक श्री शशि भूषण सिंह सेवानिवृत्ति आईएस ने जिले की नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया।

समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों ने निकायवार पुनरीक्षण कार्य प्रगति की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। प्रेक्षक श्री सिंह ने निकायवार वार्डों की संख्या, कुल मतदाताओं की स्थिति, नवमतदाताओं के पंजीयन, नाम विलोपन, संशोधन तथा प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने दावे एवं आपत्तियों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना तथा अपात्र नामों का नियमानुसार विलोपन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड पर रहने के भी निर्देश दिए। 

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद, एसडीएम, तहसीलदार, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद सीईओ उपस्थित थे।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ नगर पालिका, पंचायत की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की प्रेक्षक श्री सिंह ने की समीक्षा स्थानीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के तहत नगर पालिका एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 कार्य की समीक्षा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में प्रेक्षक श्री शशि भूषण सिंह सेवानिवृत्ति आईएस ने जिले की नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों ने निकायवार पुनरीक्षण कार्य प्रगति की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। प्रेक्षक श्री सिंह ने निकायवार वार्डों की संख्या, कुल मतदाताओं की स्थिति, नवमतदाताओं के पंजीयन, नाम विलोपन, संशोधन तथा प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने दावे एवं आपत्तियों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना तथा अपात्र नामों का नियमानुसार विलोपन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड पर रहने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद, एसडीएम, तहसीलदार, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद सीईओ उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

➡️ #प्रधानमंत्री_सुरक्षित_मातृत्व_अभियान शिविर में 449 गर्भवती महिलाओं की जांच, 208 हाई रिस्क मिली

गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर का आयोजन किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि जिले में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 449 गर्भवती महिलाओं की जाचं एवं 208 हाई रिस्क चिन्हित तथा 40 सोनोग्राफी की गईं। शिविर में सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच भी की गई।

जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ईशा डेनियल द्वारा 50 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की गई, जिसमें 22 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया, 40 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की गई। 

सिविल अस्पताल आमला में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ ईवान जेम्स द्वारा 39 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें हाई रिस्क 17 महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्त्री रोग चिकित्सक (पीजीएमओ) डॉ कविता कोरी द्वारा 47 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 11 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में डॉ व्योमा वर्मा द्वारा 32 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 12 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 44 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 28 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ वंदना धाकड़ द्वारा 45 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें हाई रिस्क 40 महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रेया देवकते द्वारा 161 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 44 हाई रिस्क महिलाएं हाई रिस्क पाई गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सिद्धी लश्करे द्वारा 39 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 16 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ तरूणा काकोडिया द्वारा 16 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 9 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम द्वारा 41 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 9 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई।

शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #प्रधानमंत्री_सुरक्षित_मातृत्व_अभियान शिविर में 449 गर्भवती महिलाओं की जांच, 208 हाई रिस्क मिली गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर का आयोजन किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि जिले में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 449 गर्भवती महिलाओं की जाचं एवं 208 हाई रिस्क चिन्हित तथा 40 सोनोग्राफी की गईं। शिविर में सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच भी की गई। जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ईशा डेनियल द्वारा 50 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की गई, जिसमें 22 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया, 40 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की गई। सिविल अस्पताल आमला में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ ईवान जेम्स द्वारा 39 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें हाई रिस्क 17 महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्त्री रोग चिकित्सक (पीजीएमओ) डॉ कविता कोरी द्वारा 47 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 11 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में डॉ व्योमा वर्मा द्वारा 32 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 12 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 44 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 28 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ वंदना धाकड़ द्वारा 45 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें हाई रिस्क 40 महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रेया देवकते द्वारा 161 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 44 हाई रिस्क महिलाएं हाई रिस्क पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सिद्धी लश्करे द्वारा 39 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 16 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ तरूणा काकोडिया द्वारा 16 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 9 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम द्वारा 41 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 9 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

➡️ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ ने लिया जायजा

➡️ 18 जून को प्रस्तावित आध्यात्मिक जागृति एवं जनजातीय सशक्तिकरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जिले में 18 जून को ब्रह्मकुमारी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, बैतूल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ब्रह्मकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम के स्वरूप एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के आगमन, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग तथा आगमन-निर्गमन मार्गों सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व संभागायुक्त ने बैतूल बाजार पहुंचकर प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया तथा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्रीमती प्रीति पटेल, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीओपी श्री सुनील लाटा,  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Narmadapuram Commissioner 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ ने लिया जायजा ➡️ 18 जून को प्रस्तावित आध्यात्मिक जागृति एवं जनजातीय सशक्तिकरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जिले में 18 जून को ब्रह्मकुमारी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, बैतूल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ब्रह्मकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम के स्वरूप एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के आगमन, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग तथा आगमन-निर्गमन मार्गों सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व संभागायुक्त ने बैतूल बाजार पहुंचकर प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया तथा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्रीमती प्रीति पटेल, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीओपी श्री सुनील लाटा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Narmadapuram Commissioner #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

➡️ घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में हो रहे रेत के अवैध भंडारण, परिवहन पर राजस्व, पुलिस एवं खनिज अमला की बड़ी कार्यवाही

➡️ 2 जेसीबी मशीन, 2 डम्पर एवं 7 ट्रेक्टर किए जप्त 

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 8 जून को घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम चिखलपाटी की भड़ंगा नदी क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाहपुर के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही करते हुए उक्त क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 

मौका निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर, तहसीलदार घोड़ाडोंगरी, नायब तहसीलदार चोपना, हल्का पटवारी, पुलिस थाना चोपना का पुलिस बल खनि निरीक्षक एवं सहायक खनि अधिकारी बैतूल द्वारा मौका निरीक्षण के दौरान उक्त नदी क्षेत्र स्थित शासकीय भूमि ख. क्र.475 रकबा 9.100 हेक्टेयर क्षेत्र में से रेत उत्खनन कर नदी के किनारे ग्राम चिकलपाटी की भूमि  ख. क्र. 474 रकबा 64.947  हेक्टेयर मद बड़े झाड़ का जंगल में 02 अलग-अलग ढेर के रूप में खनिज रेत का अवैध भण्डारण करना पाया गया, जिसमें से एक ढेर में खनिज रेत की मात्रा 210 घन मीटर एवं दूसरे ढेर में खनिज रेत की मात्रा 120 घन मीटर पाई गई। इस प्रकार खनिज रेत की कुल मात्रा 330 घन मीटर का मौके पर भण्डारण पाया गया। 

इसके साथ ही मौके पर 07 ट्रेक्टर-ट्राली में से 03 ट्रैक्टर-ट्राली एवं 01 डम्पर खनिज रेत से भरा पाया गया। संयुक्त अमले द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से भंडारित खनिज रेत मात्रा को जब्त करने के साथ अवैध भण्डारण, परिवहन में संलग्न मशीनऔर वाहनों को भी जब्त कर वाहन मालिकों, वाहन चालकों, अवैध भंडारण कथाओं के विरूद्ध खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर वाहनों के चालकगण, पुलिस थाना चोपना का पुलिस बल, ग्राम पंचायत सचिव नूतनडंगा, कोटवारगण एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

उक्त प्रकरण पर अवैध भंडारण कर्ताओं के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अर्थदण्ड की राशि प्रस्तावित कर प्रकरण न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Mineral Resources, MP 
Department Of Revenue, Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में हो रहे रेत के अवैध भंडारण, परिवहन पर राजस्व, पुलिस एवं खनिज अमला की बड़ी कार्यवाही ➡️ 2 जेसीबी मशीन, 2 डम्पर एवं 7 ट्रेक्टर किए जप्त कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 8 जून को घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम चिखलपाटी की भड़ंगा नदी क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाहपुर के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही करते हुए उक्त क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर, तहसीलदार घोड़ाडोंगरी, नायब तहसीलदार चोपना, हल्का पटवारी, पुलिस थाना चोपना का पुलिस बल खनि निरीक्षक एवं सहायक खनि अधिकारी बैतूल द्वारा मौका निरीक्षण के दौरान उक्त नदी क्षेत्र स्थित शासकीय भूमि ख. क्र.475 रकबा 9.100 हेक्टेयर क्षेत्र में से रेत उत्खनन कर नदी के किनारे ग्राम चिकलपाटी की भूमि ख. क्र. 474 रकबा 64.947 हेक्टेयर मद बड़े झाड़ का जंगल में 02 अलग-अलग ढेर के रूप में खनिज रेत का अवैध भण्डारण करना पाया गया, जिसमें से एक ढेर में खनिज रेत की मात्रा 210 घन मीटर एवं दूसरे ढेर में खनिज रेत की मात्रा 120 घन मीटर पाई गई। इस प्रकार खनिज रेत की कुल मात्रा 330 घन मीटर का मौके पर भण्डारण पाया गया। इसके साथ ही मौके पर 07 ट्रेक्टर-ट्राली में से 03 ट्रैक्टर-ट्राली एवं 01 डम्पर खनिज रेत से भरा पाया गया। संयुक्त अमले द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से भंडारित खनिज रेत मात्रा को जब्त करने के साथ अवैध भण्डारण, परिवहन में संलग्न मशीनऔर वाहनों को भी जब्त कर वाहन मालिकों, वाहन चालकों, अवैध भंडारण कथाओं के विरूद्ध खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर वाहनों के चालकगण, पुलिस थाना चोपना का पुलिस बल, ग्राम पंचायत सचिव नूतनडंगा, कोटवारगण एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। उक्त प्रकरण पर अवैध भंडारण कर्ताओं के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अर्थदण्ड की राशि प्रस्तावित कर प्रकरण न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026