➡️ #सेवा_संकल्प_अभियान : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरगांव में 345 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण
➡️ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार में 7 यूनिट रक्तदान
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरगांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उप सरपंच श्री सुधाकर नावंगे द्वारा किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 345 हितग्राहियों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया गया। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार में आयोजित रक्तदान शिविर में 7 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ केदार सिंह जाटव एवं स्वास्थ्य स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य सेवाऐं दी गईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में 23 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ.हुरमाड़े ने आमजन से अपील की है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करायें एवं स्वास्थ्य लाभ लें। रक्त की कमी से कोई जिदंगी न जाये आपका रक्त किसी का जीवन बचा सकता है, रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul