➡️ नमो सेवा-अनकही कहानियां के तहत चिचोली और पाढर में हुआ नाट्य मंचन
#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 19 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नाट्य कला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चिचोली और पाढर में नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया।
बैतूल थिएटर ग्रुप के कलाकारों द्वारा चिचोली मंडल जोगली स्कूल और गर्ल्स स्कूल, पाढर मंडल के बांसपानी और पीएमश्री पाढर में प्रस्तुत नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण की विकास यात्रा को आकर्षक एवं प्रभावी ढंग से मंचित किया गया। कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से देश में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों तथा बदलते भारत की तस्वीर को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
नाट्य मंचन के दौरान कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं विभिन्न दृश्यों के माध्यम से विकास यात्रा के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर आगामी 5 अक्टूबर तक नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य कला एवं संस्कृति के माध्यम से विकास यात्रा को आमजन तक पहुंचाना है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul