➡️ आबकारी विभाग ने मुलताई क्षेत्र में अवैध शराब के ठिकानों पर दी दबिश
कलेक्टर डॉ.सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा वृत्त मुलताई में नरखेड़, पट्टन, पांडरी, खड़की, उमरी और घाना में कार्यवाही की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री दिलीप सिंह भादे के नेतृत्व में की गई कार्यवाही के दौरान कुल 09 आपराधिक प्रकरण म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क च के तहत दर्ज किए गए। जिला दबिश की कार्यवाही में हाथ भट्टी मदिरा 20 लीटर, ओसी के 10 पाव को मौके से जब्त किया गया और 3100 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। ज़ब्त मदिरा और लहान का अनुमानित मूल्य लगभग 3,14,480 रुपए है। उक्त कार्यवाही में मुलताई उप निरीक्षक सुश्री पूजा मालवीय, श्री पंकज लोखंडे, सुश्री जुथिका वर्मा तथा आबकारी के मुख्य आरक्षक, आरक्षक और होमगार्ड सैनिक उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul