कोरबा के मुड़ापार क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप की पानी टंकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान ओम प्रकाश यादव, निवासी राताखार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मौके पर पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
शव किन परिस्थितियों में पानी की टंकी तक पहुंचा, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसा, हत्या या आत्महत्या—हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी।
#korba #chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #fbpost2025reelsfypシ゚
Korba, Korba | Sep 7, 2026