10 साल से बिस्तर पर पड़े युवक की मदद को आगे आए CM साय, फोन पर की बात
10 साल से बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहे शशिकांत भगत के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फोन उम्मीद की नई किरण लेकर आया। मुख्यमंत्री ने खुद युवक से फोन पर बातचीत कर उसका हाल जाना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद लंबे समय से मुश्किलों से जूझ रहे शशिकांत के चेहरे पर उम्मीद नजर आई। उसे भरोसा जगा है कि अब सरकार उसकी जिंदगी को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
मुख्यमंत्री की इस पहल ने न सिर्फ युवक और उसके परिवार का हौसला बढ़ाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है।
#dhamtari #chhattisgarh #mukhymantri #chhattisgarhupdate24 #korba
Korba, Korba | Sep 7, 2026