Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
adhimachali73
Chamba, Chamba
| Nov 25, 2026
MORE NEWS
चील के जंगल में लगी आग स्कूल के बच्चों ने बुझाई
Chamba, Chamba | Nov 25, 2026
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलका और मंगला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित विधायक नीरज नैय्यर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित अनुशासन, कठिन परिश्रम और संस्कार विद्यार्थी जीवन में सफलता के मूल मंत्र: नीरज नैय्यर चम्बा, 24 नवंबर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलका और मंगला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। दोनों विद्यालयों में सदर विधायक नीरज नैय्यर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है। अनुशासन, कठिन परिश्रम, समय का सदुपयोग और दृढ़ संकल्प ही सफलता के वास्तविक मूल मंत्र हैं। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध करवाने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार, दिनचर्या तथा संगति पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विधायक ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'एंटी चिट्टा अभियान' का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। चिट्टा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को मादक पदार्थों से दूर रखने तथा खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 'खेलो हिमाचल अभियान' भी आरंभ किया है। इस अभियान के तहत आठ खेलकूद गतिविधियों को शामिल किया गया है तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला में जीव विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके आग्रह पर वर्ष 2014 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र चम्बा के 14 विद्यालयों को स्तरोन्नत किया था। विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक ने चम्बियाली बोली की कहावत 'मात्रा पर जातरा' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए पर्याप्त धनराशि और बजट का उपलब्ध होना भी आवश्यक है। उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किये । विधायक ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए दोनों विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के लिए 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Chamba, Chamba | Nov 25, 2026
विधायक डॉ. जनक राज ने मणिमहेश प्रेस क्लब भरमौर को उपलब्ध करवाया कार्यालय, किराया स्वयं देंगे #CMOHPSukvinderSinghSukhu #viralreel #viralvideochallenge #himachalpradesh #chamba #kangra #dalhousie #shimla #viralvideo #bharmour
Chamba, Chamba | Nov 25, 2026
बनीखेत में विद्युत तकनीकी कर्मियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित, कर्मचारियों में रोष #CMOHPSukvinderSinghSukhu #viralreel #viralvideochallenge #himachalpradesh #chamba #kangra #dalhousie #shimla #viralvideo #StateelectricityboardHP
Chamba, Chamba | Nov 25, 2026
सोलन : राज्य स्तरीय इंटर-पॉलिटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, कंडाघाट ने टेबल टेनिस और बैडमिंटन में मारी बाजी #Kandaghat #Solan #InterPolytechnicSports #HimachalSports #GirlsSports #TableTennis #Badminton #SanjayShandil #खेलकूदप्रतियोगिता #HimachalNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 25, 2026
Chamba, Chamba | Nov 25, 2026
चम्बा झुम्हार रूट पर समय से बस ना जाने पर प्रधान व कॉलेज के बच्चो ने उपयुक्त को ज्ञापन दिया। कहा अगर HRTC अभी भी समय से बस नही भेजती है तो हम धरना प्रदर्शन करेगे। Himachal Times TV #chamba #highlights #hrtcdharamshala
Chamba, Chamba | Nov 25, 2026
बिलासपुर : पंजगाईं स्कूल के वार्षिक समारोह ‘उड़ान’ में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, 8 नए कमरों की घोषणा #Bilaspur #PangwainSchool #BamberThakur #वार्षिकसमारोह #उड़ान #HimachalEducation #मेधावीछात्र #CBSESchool #HimachalNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 25, 2026