बदायूं: नरऊ बुर्जुग गांव में शराब के पैसे देने से मना करने पर पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 13, 2025 जनपद शाहजहांपुर के थाना कटरा के परशुरामपुर गांव के रहने वाले कंधई लाल ने अपनी बेटी कमलेश की शादी 25 साल पहले नरऊ बुर्जुग गांव में हिंदू रिति रिवाज से की थी। शादी के बाद से ही जोगिंद्र अपनी पत्नी कमलेश को प्रताड़ित करता है। उसने शराब के रूपये अपनी पत्नी कमलेश से मांगे। जब उसने रूपये देने से मना कर दिया। तो उसने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिससे मैं घायल हो गई।