हमीरपुर: टेढ़ा गांव में जूता पहनते युवक को सांप ने डसा, परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल लाए
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में गुरुवार शाम ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय युवक को जूता पहनते समय सांप ने डस लिया। युवक ने जैसे ही जूते में पैर डाला, उसमें बैठे सांप ने उसके पैर में काट लिया। जूते में सांप देखकर युवक ने शोर मचा दिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंन