शहीद स्मारक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर छोटे व्यापारियों को निशाना बनाने का आरोप। खटीमा में छोटे और मध्यम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर GST के नाम पर कथित छापेमारी और उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। विधायक भुवन कापड़ी ने आरोप लगाया कि सरकार पहले युवाओं और किसानों को परेशान कर रही थी और अब छोटे व्यापारियों को GST के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।वहीं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने बड़े पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दूसरी ओर छोटे व्यापारियों और किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी व्यापारियों को कांग्रेस की जरूरत होगी, पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नगर, ब्लॉक और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भुवन चंद्र कापड़ी विधायक खटीमा