सफाई कर्मचारी आयोग को बंद कर देना चाहिए: अनिल वाल्मीकि
बोले—जो आयोग अपने ही पीड़ित कर्मचारियों की सुनवाई नहीं कर सकता, ऐसे आयोग का क्या लाभ?
बाजपुर। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारी आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आयोग अपने ही पीड़ित सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई नहीं कर सकता तो ऐसे आयोग के होने का क्या औचित्य है।
अनिल वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारी लगातार अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन यदि उनकी सुनवाई के लिए बनाए गए आयोग से ही उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है तो सरकार को इस व्यवस्था पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के हितों में प्रभावी कार्रवाई और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।