चकरपुर में आधी रात पलटा सीमेंट से लदा ट्रक, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
खटीमा। चकरपुर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के सामने सोमवार देर रात करीब दो बजे सीमेंट की बोरियों से लदा 16 टायरी ट्रक अचानक अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर और लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में ट्रक में लदी सैकड़ों सीमेंट की बोरियां हाईवे पर बिखर गईं।
जानकारी के अनुसार यूपी नंबर UP 25 T 8452 ट्रक सिकंदराबाद से सीमेंट लेकर टनकपुर की ओर जा रहा था। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। रात में यातायात कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। क्रेन और मजदूरों की मदद से सड़क से बोरियां हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।