स्लीमनाबाद: पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा अचानक पहुंचे स्लिमाबाद थाने, निरीक्षण कर फोन से लिया फीडबैक
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने स्लीमनाबाद थाने का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई हवालात की स्थिति रजिस्टरों का संधारण थाना रिकॉर्ड, मालखाना एवं विभिन्न अभिलेखों की गहनता से जांच की गई निरीक्षण के दौरान आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन कर उसमें दर्ज फरियादियों को स्वयं कॉल कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली